फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children falling in the grip of drugs in the border districts of Haryana

चिंताजनक: पंजाब और राजस्थान से सटे हरियाणा के नौ जिलों में स्कूली बच्चे नशे की चपेट में

Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
सार

26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस है, इस दिन सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मौजूद रहेंगे, जिन्होंने नशा छोड़कर नया जीवन शुरू किया है।

विज्ञापन
Children falling in the grip of drugs in the border districts of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा के साथ लगते हरियाणा के जिलों में स्कूली बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। राज्य बाल कल्याण परिषद के पास इसकी सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं। सिरसा, फतेहाबाद, कैथल समेत लगभग नौ जिले ऐसे हैं, जिनमें अनेक बच्चों को नशे की लत लग गई है। परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर नशाखोरी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि नशे को लेकर जो भी शिकायतें जिलों से आएं, उन्हें तुरंत सरकार के संज्ञान में लाएं।
विज्ञापन


पंजाब और राजस्थान से आ रहा नशा प्रदेश के युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। एकल परिवारों में माता-पिता कामकाजी होने के कारण बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अधिकारियों को दोनों राज्यों की सीमाओं पर अधिक सचेत रहने को कहा है। साथ नशे का शिकार बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता ने बताया कि मनोचिकित्सकों और शिक्षकों की मदद लेकर बच्चों को नशे के नुकसान बताए जाएंगे, इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों के बारे में भी जागरूक करेंगे।

26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस है, इस दिन सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मौजूद रहेंगे, जिन्होंने नशा छोड़कर नया जीवन शुरू किया है।


इन्हें लोगों के सामने रोल मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। इनके जरिये नशा करने वालों को संदेश देंगे कि इससे बाहर निकलना मुश्किल नहीं है। परिषद अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए बच्चों को खेलों व अन्य गतिविधियों की तरफ मोड़ रही है। समर कैंप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed