फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister will be given civil felicitation for giving reservation in promotion

Panchkula News: पदोन्नति में आरक्षण देने पर होगा मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन

Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will be given civil felicitation for giving reservation in promotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा का समस्त अनुसूचित जाति समाज 28 अक्तूबर को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियां का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा और आयोजन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संयोजक ओपी मेहरा ने बताया कि हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल और राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक होडल जगदीश नायर, विधायक बवानी खेड़ा बिशम्बर वाल्मिकी, विधायक रतिया लक्ष्मण नापा, विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता, विधायक नीलोखेड़ी धर्मपाल गौंदर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य प्रो. जय नारायण, सत्यवान सरोहा, सुरेश मोर्का, राजकपूर अहलावत, मेनपाल सिहाग, दिनेश निमारिया, डीपी पूनिया, दीपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह लौहट, मास्टर प्रवीण कुमार, हरी प्रकाश सारसर, सुरेश कुमार बैनिवाल और लक्ष्मण सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed