फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister invites pharma companies to invest in Punjab

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने फार्मा कंपनियों को पंजाब में निवेश का दिया न्योता

Sat, 06 Jan 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister invites pharma companies to invest in Punjab
विशाखापट्टनम। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल कंपनियों को सूबे में व्यापक स्तर पर निवेश करने का न्योता दिया। जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। कंपनियों को राज्य के आर्थिक विकास और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए पंजाब में बड़ा निवेश करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि इससे पंजाब को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अग्रणी बन कर उभरने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने फार्मा सिटी के अधिकारियों के साथ पंजाब में ऐसे प्रोजेक्ट स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसी फार्मास्युटिकल सिटी राज्य के लिए वरदान साबित हो सकती है और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो सकते है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में इस शहर को स्थापित करने की संभावना तलाशने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फार्मास्युटिकल सिटी का भी दौरा किया और फार्मा कंपनियों की यूनिटों में उनके कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। मान ने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए ऐसे प्रोजेक्ट समय की मुख्य जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed