{"_id":"621d227e8df7930300349ee5","slug":"chief-minister-antyodaya-parivar-utthan-mela-will-be-organized-from-march-2-to-8-pkl-office-news-pkl44338143","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का होगा आयोजन
विज्ञापन
पंचकूला। जरूरतमंद परिवारों की सालाना आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत दूसरे चरण के मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन 2 से 8 मार्च तक किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनकी आय को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ देकर, स्वरोजगार व कौशल विकास के माध्यम से बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की एक अहम योजना है। इसके तहत खंड, नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रोें में मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को 18 विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा ताकि उनकी सालाना आय बढ़ाई जा सके।
छह स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे मेले
उपायुक्त ने बताया कि 2 से 8 मार्च तक कुल 6 स्थानों पर इन मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पिंजौर में पिंजौर खंड के लोगों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 मार्च को सामुदायिक केंद्र बरवाला में खंड बरवाला के लोगों के लिए, 4 मार्च को राजकीय पॉलीटेक्निक मोरनी में मोरनी खंड के लोगों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 5 मार्च को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में पंचकूला नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए मेले का आयोजन किया जाएगा। 7 मार्च को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रायपुररानी में रायपुररानी खंड के लाभार्थियों के लिए और 8 मार्च को बाबा भीमराव आंबेडकर भवन कालका में कालका नगर परिषद के लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा।
इन विभागों की योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
लाभार्थियों को जिन विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कारपोरेशन, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, पशुपालन तथा डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य ब्रांच, हरियाणा राज्य बाल विकास निगम, कॉमन सर्विस सेंटर तथा विकास और पंचायत विभाग शामिल हैं।