{"_id":"5f860fb88ebc3e9bdc31a562","slug":"chhatbir-zoo-will-open-from-tomorrow-with-new-rules-pkl-office-news-pkl390900322","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः नए नियमों के साथ कल से खुल जाएगा छतबीड़ जू, परिवार संग जाएं और लुत्फ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः नए नियमों के साथ कल से खुल जाएगा छतबीड़ जू, परिवार संग जाएं और लुत्फ उठाएं
Wed, 14 Oct 2020 12:02 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
छतबीड़ जू
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से जीरकपुर के छत गांव स्थित छतबीड़ जू में आप जानवरों को देख सकेंगे। छतबीड़ जू को नए नियमों के साथ 15 अक्तूबर से खोला जाएगा। छतबीड़ जू प्रबंधन द्वारा कोरोना के सारे मानकों का ध्यान रखते हुए जू को खोला जाएगा। इसमें अब ई टिकट के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा और ज्यादा लोग एक जगह पर खड़े नहीं हो पाएंगे।
यहां लोग दिलनूर, अमर और अर्जुन के दीदार कर सकेंगे। यह तीनों छतबीड़ जू में दीया और अमन के शावक हैं। इन शावकों को यह नाम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ऑनलाइन सेरेमनी के दौरान दिए थे। टाइगर शावकों में फीमेल टाइग्रेस का नाम सीएम ने दिलनूर रखा, जबकि अन्य दो टाइगर शावकों का नाम अमर और अर्जुन रखा था।