फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chemist stopped curse after investigation

टीम की जांच करने के बाद केमिस्ट संचालक ने बंद की दुकान

Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chemist stopped curse after investigation
कोरोना वायरस के चलते फूड एंड ड्रग्स विभाग की ओर से सेक्टर- 6 की केमिस्ट शॉप पर जांच के बाद उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब रेड करने आई टीम और एक केमिस्ट के बीच कहासुनी हो गई। जिसका विरोध कर केमिस्टों ने दुकानें बंद कर दी। एक घंटा अचानक दुकानें बंद होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और पंचकूला के उपायुक्त को हस्तक्षेप करके दुकान खुलवाने पड़ी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के कमिश्नर की ओर से निर्देश दिए गए थे कि मास्क और हैंड सैनिटाइजर को लेकर केमिस्ट शॉप्स पर जांच की जाए। प्रोविजन ऑफ एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1995 को लागू करवाया जाए।
विज्ञापन

जिसके तहत सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के नेतृत्व में टीमें बनाई गई। उसके बाद से लगातार केमिस्ट की दुकानों पर सर्जिकल एंड प्रोटेक्टिव मास्क हैंड सेनेटाइजर की जांच की जा रही थी। मंगलवार को सेक्टर 6 में जब टीम द्वारा कुछ दुकानों पर हैंड सेनेटाइजर और मास्क को लेकर कहासुनी हुई, तो दुकानदारों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। इसके बाद भाजपा नेता और केमिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी बीबी सिंगल को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक केमिस्ट एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव संजीव गोयल ने बताया कि केमिस्टों ने डीसी को मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि केमिस्ट किसी भी तरह की कालाबाजारी में नहीं जुटे हुए हैं। हमारी कोशिश है कि लोगों को अधिक से अधिक मास्क और हैंड सैनिटाइजर मिलें। कोई भी केमिस्ट प्रिंट रेट से अधिक दाम पर दवाइयां, मास्क या हैंड सैनिटाइजर नहीं बेच रहा है। उन्होंने बताया कि पहले इनकी आवश्यकता डाक्टरों, अस्पतालों और एटेंडेंटस को थी, लेकिन अब अचानक से आम लोगों में भी इसकी मांग बढ़ गई है। केमिस्ट पहले केवल 20 या 30 ही मास्क लाते थे। इसलिये हमारे कोई प्रॉपर सप्लायर नहीं है। इसलिये प्रशासन को दखल देकर मांग के अनुसार निर्धारित रेट्स पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed