{"_id":"60219c418ebc3ed27322b1f1","slug":"check-1408-vehicles-32-challans-pkl-office-news-pkl403349914","type":"story","status":"publish","title_hn":"1408 वाहनों की जांच, 32 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1408 वाहनों की जांच, 32 चालान
विज्ञापन
पंचकूला। जिले की पुलिस की ओर से रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचकूला में 39 नाके और 3 ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाकर 1408 वाहनों की जांच की गई। वहीं, नियमों की अवहेलना पर 32 चालान और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की। साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर नाकेबंदी व पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सरायें, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों और बैंक एटीएम को भी चेक किया गया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग की गई। पंचकूला पुलिस उपायुक्त ने जिला में नाइट डोमिनेशन के लिए लगाई गई अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी को भी चेक किया गया।
नियमों की अनदेखी पर 3 गिरफ्तार
नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 1408 वाहनों इसमें 372 टू व्हीलर, 652 फोर व्हीलर, 197 लाइट व्हीकल, 187 हैवी व्हीकल्स को चेक किया गया व जिनमें 32 वाहनों का चालान,3 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त नाइट डोमिनेशन के दौरान आयुक्तालय में ड्रंकन ड्राइविंग के 3 नाके लगाकर कुल 07 चालान किए। चेकिंग के दौरान एक आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके अवैध 247 बोतल देसी शराब बरामद की गई। दो आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर 4110 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बिना मास्क 14 लोगों को चालान
पंचकूला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान मास्क न पहनने वाले 14 लोगों को जुर्माना लगाया। पंचकूला पुलिस अभी तक 18050 लोगों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना कर चुकी है। अभियान के तहत रात में पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, उपायुक्त मोहित हांडा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।