{"_id":"637e82e130915f41f71b47f5","slug":"cheated-six-lakhs-in-the-name-of-getting-a-flat-pkl-office-news-pkl4692268130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगे छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फ्लैट दिलवाने के नाम पर ठगे छह लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को फ्लैट दिलवाने के नाम पर छह लाख रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एमडीसी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हिसार निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी प्रॉपर्टी डीलर मानव मल्होत्रा से 2018 में सेक्टर-6 स्थित हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के हेडक्वार्टर में मुलाकात हुई थी। वहां पर विभाग के कर्मचारी राजेश मक्कर भी मौजूद थे।
आरोपी मानव मल्होत्रा शिकायतकर्ता को जीरकपुर में कई फ्लैट व साइट में निवेश की जानकारी देने लगा। कई बार शिकायतकर्ता भी आरोपी के एमडीसी स्थित ऑफिस जाकर उससे फ्लैट और साइट के बारे में पूछताछ की थी। जुलाई 2018 में आरोपी ने फोन कर जीरकपुर स्थित सोसायटी में फ्लैट मार्केट रेट से कम पर मिलने के बारे में बताया। साथ ही उसने कहा कि फ्लैट की मालिक सुमन जिसने फ्लैट खरीदने के बदले 7.50 लाख रुपये बयाना दिया था, उसे किसी जरूरी काम से विदेश जाना है। ऐसे में वह कम कीमत पर फ्लैट ट्रांसफर करने के लिए राजी है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से बात कर फ्लैट की मालकिन से मुलाकात की। मुलाकात में छह लाख रुपये में फ्लैट ट्रांसफर करने की बात तय हुई।
इसके बाद शिकायतकर्ता को फ्लैट का बकाया राशि भी जमा करना था। इसके लिए उसने ने तीन किश्तों में छह लाख रुपये मानव मल्होत्रा दिए। पैसा मिलने के कई माइ बीतने के बाद भी उसके नाम फ्लैट ट्रांसफर नहीं किया गया। हारकर शिकायतकर्ता ने आरोपी मानव मल्होत्रा को फोन कर पैसा वापस करने या फिर फ्लैट देने को कहा। मानव मल्होत्रा उन्हें पैसे वापस करने की जगह शिकायतकर्ता को धमकाने लगा। इसके बाद हारकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दी।