फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated one lakh rupees on the pretext of giving insurance money

Panchkula News: इंश्योरेंस का पैसा देने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगे

Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cheated one lakh rupees on the pretext of giving insurance money
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। इंश्योरेंस का पैसा वापस लेने के दौरान एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौर निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी का पीएनबी मेट लाइफ के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी है। किसी कारण अप्रैल 2023 में उन्हें इंश्योरेंस का पैसा मैच्युरिटी से पहले ही निकालना था।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने 17 अप्रैल को पीएनबी बैंक में कॉल कर पैसा निकालने के बारे में जानकारी ली। उनको बताया गया कि बैंक के अनुसार इंश्योरेंस में उन्होंने कुल 1.22 लाख रुपये जमा किए हैं। पॉलिसी बंद करवाने के बाद उन्हें कुल 80 हजार रुपए मिलेंगे और 42 हजार रुपये का नुकसान होगा। अगले ही दिन 18 अप्रैल को उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम सुभाष गुप्ता बताकर इंश्योरेंस की पूरी राशि उन्हें दिलवाने के बारे में कहा। साथ ही उन्होंने कोलकाता के जीवन बीमा लोकपाल विभाग के अधिकारी से बात कर पूरा पैसा वापस दिलाने की बात कही। उसके अगले दिन विनय दूबे नाम के व्यक्ति ने उनको फोन किया और लोकपाल के अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को पूरी राशि वापस करने पर सहमति जताने की बात कही।
विज्ञापन

20 अप्रैल को दूसरे व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को फोन किया और कहा कि उसके पास लोकपाल से 1.87 लाख रुपये आ गया है। कुछ कानूनी प्रक्रिया के कारण उन्हें दिए जाने वाले बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा करवाना होगा। उसके कुछ ही घंटे के भीतर 2.87 लाख रुपये जमा करवा दिया जाएगा। आरोपी के कहे अनुसार उन्होंने एक लाख रुपये जमा करवा दिया। उसके बाद आरोपी ने दोबारा से 1.25 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता को आरोपी की बात पर शक हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी के बारे में पता लगा और मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed