फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 4.31 in the name of Canadian visa

Panchkula News: कनाडा के वीजा के नाम पर 4.31 रुपये ठगे

Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 4.31 in the name of Canadian visa
कालका। एक महिला ने कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 4.31 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए कालका थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मार्च 2021 में मोहाली के एक इमिग्रेशन दफ्तर के मालिक शिव कुमार के माध्यम से अपनी कनाडा के वीजा की फाइल लगवाई थी। इसके लिए शिव कुमार, गुरिंदर और एक महिला ने मिलकर उनसे अपने खातों में 4.31 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए। गुरिंदर ने खुद को कमलप्रीत (एडवोकेट) बताकर उनसे फोन पर संपर्क किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और मोहाली का दफ्तर भी बंद कर दिया। इसके बाद से शिव कुमार और उनके साथियों का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि शिव कुमार ने उनकी पुलिस वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया चंडीगढ़ में पूरी करवाई थी, लेकिन न तो उनका वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। उन्होंने पुलिस से उनके पैसे वापिस दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed