फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 38 lakh on the pretext of earning profit from share market

Panchkula News: शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ठगे

Sun, 18 Aug 2024 04:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 38 lakh on the pretext of earning profit from share market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी से शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च 2024 को घर पर इंस्टाग्राम देख रहे थे। उसी दौरान एक विज्ञापन स्टॉक मार्केट का दिखाई दिया। उन्होंने स्टॉक मार्केट के विज्ञापन पर क्लिक किया।

इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में करीब 100 लोग थे। ग्रुप एडमिन ने उन्हें ट्रेडिंग में जुड़ने के लिए मैसेज किया। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक से एक एप डाउनलोड करवाई गई। उसके बाद शेयर की खरीद फरोख्त के लिए खाता खोला और उन्हें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी गई। आरोपी ने उनसे जमा कराए रुपयों को दोगुना करके वापस देने का लालच दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ट्रेडिंग के नाम पर धाेखाधड़ी करके रुपये ऐंठे जा रहे हैं। आरोपियों ने कुल 38.14 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed