फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 16.55 lakh on the pretext of getting a job as a driver in the police

Panchkula News: पुलिस में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 16.55 लाख रुपये ठगे

Sat, 21 Oct 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 16.55 lakh on the pretext of getting a job as a driver in the police
पंचकूला। कार डीलर को पंजाब पुलिस में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 16.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-19 निवासी राम शंकर एमडीसी में कार बेचने का काम करते हैं। कार बेचने के दौरान उनकी जान पहचान मोहाली की बलविंदर कौर से हुई। बलविंदर के अच्छे स्वभाव के कारण राम शंकर उनकी बातों पर भरोसा करने लगे और उनके साथ पारिवारिक संंबंध जैसे हो गए। बलविंदर कौर ने पीड़ित को एक दिन अपने बेटे की की दुकान के लिए 16.55 लाख रुपये की मदद करने को कहा। उसने उसे पैसा दे दिए और समय रहते लौटाने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी जब बलविंदर ने पैसा नहीं लौटाया तो पीड़ित ने महिला को जल्द से जल्द पैसा वापस करने को कहा। इस पर महिला ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन उसके पति पंजाब पुलिस में ड्राइवर हैं जोकि जज के साथ लगे हैं। चार से पांच महीनों में वह रिटायर होने वाले हैं और वह अपनी जगह पर पीड़ित को जज साहब से बात कर ड्राइवर लगवा देंगे। सरकारी नौकरी लगने के एवज में उसने पैसा माफ करने को कहा। शिकायतकर्ता भी मान गए। जून तक जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने महिला व उसके पति और बेटे को पैसा देने को कहा लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed