फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of five thousand rupees on the pretext of giving VIP mobile number

Panchkula News: मोबाइल का वीआईपी नंबर देने का झांसा देकर पांच हजार रुपये ठगे

Tue, 16 Jul 2024 05:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Cheated of five thousand rupees on the pretext of giving VIP mobile number
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। मोबाइल का वीआईपी नंबर देने का झांसा देकर पांच हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच मेंं जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी प्रकाश शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि 4 जुलाई की शाम को 4 बजे वे फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे थे। फेसबुक पर एक विज्ञापन वीआईपी मोबाइल नंबर लेने के बारे में देखा। उन्होंने नंबर लेने के लिए विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने मोबाइल नंबरों की लिस्ट भेजी। शिकायतकर्ता ने एक नंबर सिलेक्ट कर लिया। नंबर का रेट 2500 रुपये था।
उन्होंने पहले टोकन मनी 200 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक यूपीसी कोड भेजकर कहा कि आप नजदीक के एयरटेल स्टोर पर जाकर यह कोड उस स्टोर में दिखाकर ब्लैंक सिम निकलवा लो। उन्होंने स्टोर में जाकर सभी कार्य पूर्ण करके सिम ले लिया। इसके बाद दोबारा से उन्होंने नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आपकी सिम अगले दिन चालू हो जाएगी। आप बकाया रकम पहले दिए गए स्केनर पर डाल दो। उन्होंने कहे अनुसार 2300 रुपये डाल दिए। उसके तुरंत बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया और उसने बताया कि वह एयरटेल स्टोर से बोल रहा है, आपने जो वीआईवी नंबर लिया है।
विज्ञापन

उसे हम वेरिफाई करेंगे और वेरिफाई के बाद ही यह नंबर चालू होगा। आरोपी ने उनसे कहा आप एक बार 2500 रुपये उसी स्केनर पर डालकर उसका स्क्रीनशॉट भेजो, यह भेजने के बाद हम आगे अपने स्टोर को बताएंगे कि यह नंबर 2500 रुपये में दिया है, आपको यह पेमेंट वेरिफिकेशन के बाद तुरंत वापस हो जाएगी। उन्होंने कहे अनुसार दोबारा से 2500 रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत पर दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed