{"_id":"617d7ce20f08be4205789eb0","slug":"chandigarh-the-session-did-not-happen-due-to-kovid-yet-bcci-will-give-money-to-the-players-panchkula-news-pkl4316549191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के चलते नहीं हुआ सत्र, फिर भी खिलाड़ियों को पैसे देगा बीसीसीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के चलते नहीं हुआ सत्र, फिर भी खिलाड़ियों को पैसे देगा बीसीसीआई
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के चलते बीसीसीआई ने 2020-21 का सत्र नहीं कराया। इससे खिलाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ा। इसकी भरपाई के लिए बीसीसीआई ने मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पंजीकृत खिलाड़ियों को 50 फीसदी शुल्क का भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी शनिवार को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की वार्षिक बैठक में यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने दी।
टंडन ने बताया कि बैठक में बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और खर्चे के अलावा 2022 के प्लान पर भी चर्चा की गई। बैठक में बीसीसीआई की सीनियर चयनकर्ता कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा और कपिल देव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूटीसीए के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यूटीसीए ने शहर के युवाआें को बेहतर प्लेटफार्म दिया है ।
टंडन ने बताया कि 2020-21 का सत्र नहीं होने के बावजूद यूटीसीए की सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ियाें को 81.90 लाख और महिला सीनियर टीम की खिलाड़ियाें को 2.67 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं 2019-20 में सपोर्ट स्टॉफ को 1.56 करोड़ और 2020-21 में 23 लाख रुपये वितरित किए गए।
विज्ञापन
रिकार्ड संख्या में खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, जल्द लांच होगी एप
टंडन ने बताया कि 2021-22 सीजन के लिए पुरुष और महिला वर्ग में 2562 क्रिकेट खिलाड़ियाें ने यूटीसीए में पंजीकरण कराया है। यह संख्या पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है। बताया कि यूटीसीए के खिलाड़ियाें के लिए जल्द ही एक एप लांच की जाएगी, इस पर काम चल रहा है। एप पर यूटीसीए के खिलाड़ियाें को अपने प्रोफाइल, रिकार्ड, अभ्यास, टूर्नामेंट की जानकारी मिल जाएगी।
मैदान की समस्या जल्द सुलझेगी
यूटी खिलाड़ियाें को मैदान की कमी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को हल करने के प्रयास जारी हैं। टंडन ने बताया कि कुछ दिन पहले दुबई में बीसीसीआई के अधिकारियों से बातचीत हुई थी। अधिकारियों ने कहा की उनकी गाइडलाइंस है कि वह उसी मैदान पर पैसा लगाएंगे, जो उनका अपना होगा या फिर उस मैदान को 30 साल के लिए लीज पर लिया गया होगा। फिलहाल अभी कुछ जगह पर अभ्यास और टूर्नामेंट को कराने की जगह देखी जा रही है। उम्मीद है जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा।
शहर में पहली बार होने जा रहा अंडर -16 टूर्नामेंट : इस दौरान बताया गया कि यूटी क्रिकेट एसोसिएशन पहली बार शहर में यूटीसीए के अंतर्गत अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट को कराने जा रहा है। दो दिवसीय फॉर्मेट में मुकाबले ख्ेाले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला एक नवंबर को सेक्टर -16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मौके पर यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मौजूद रहेंगे।