फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Railway Station will be completed before the deadline: Railway Minister

समय सीमा से पहले पूरा होगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन : रेलमंत्री

Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Railway Station will be completed before the deadline: Railway Minister
रूफ प्लाजा ने चंडीगढ़ और पंचकूला रेलवे स्टेशन के दोनों छोर को जोड़ा, 462 करोड़ में पूरा होगा प्रोजेक्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। माॅड्यूलर कांसेप्ट पर चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इसका रूफ प्लाजा चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों छोर को जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट को पांच साल की तय समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दी। उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और छह का निरीक्षण भी किया। रेलमंत्री ने बताया कि 462 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के मानकों के आधार पर तैयार होने वाली बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में लोगों के ई-वाहनों के लिए आठ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ चार-चार चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।




रेल खंड का निरीक्षण किया : केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ दिल्ली-चंडीगढ़ रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल मंत्री ने कर्मचारियों से सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग आदि के रखरखाव के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। वहीं ट्रैक मेंटेनर ने धरातल पर आने वाली चुनौतियों के बारे में रेल मंत्री को अवगत कराया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी विश्व में अपनाई जा रही उत्तम सिग्नल एवं ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किए तथा बेहतर कार्य पद्धति अपनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article