फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, PGI Director Padmashree Prof. Jagatram Retired

सेवानिवृत्त हुए पीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. जगतराम

Mon, 01 Nov 2021 12:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PGI Director Padmashree Prof. Jagatram Retired
चंडीगढ़। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र 42 वर्षों तक लगातार सेवाएं दीं और मरीजों का इलाज किया। इस दौरान प्रशासनिक पद पर रहते हुए जरूरी संसाधनों को पूरा करने का काम किया। चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण और बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री से भी नवाजा गया। उनकी सेवाओं को चिकित्सा जगत कभी नहीं भुला पाएगा।
विज्ञापन

प्रो. जगतराम ने हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से अपना सफर शुरू किया और एक अंतरराष्ट्रीय नेत्र सर्जन बने। मार्च 2017 में भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक बने। वह सितंबर 2018 से भारतीय चिकित्सा परिषद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में थे और बाद में उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए।
विज्ञापन

एम्स रायबरेली, बठिंडा, बिलासपुर आदि के निदेशक पद का कार्यभार भी संभाला। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ को एक नई ऊंचाई दी। देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में से पहले नंबर पर लाए। हालांकि एम्स दिल्ली का पहला स्थान है लेकिन पीजीआई में चंडीगढ़ पहले नंबर पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed