फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh made history by winning first Ranji match, ranji trophy

रणजी ट्रॉफीः चंडीगढ़ ने पहले ही मैच में जीत से बनाया इतिहास, अरुणाचल को एक पारी से चटाई धूल

Thu, 12 Dec 2019 12:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh made history by winning first Ranji match, ranji trophy
जीतने के बाद खुशी मनाती चंडीगढ़ की टीम - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद रणजी ट्रॉफी में पहली बार मैदान पर उतरी चंडीगढ़ की टीम ने अपने पहले ही मैच को जीत कर इतिहास के पन्नाें में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया। मुकाबले को चंडीगढ़ ने तीसरे दिन सुबह के सत्र में ही जीत लिया।
विज्ञापन


इस मैच में चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को एक पारी और 173 रनाें से शिकस्त दे डाली। इस जीत के बाद एक बोनस अंक सहित कुल सात अंकों के साथ चंडीगढ़ की टीम प्लेट ग्रुप में पुंडूचेरी के साथ अंक तालिका में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। नाबाद 233 रन बनाने वाले मोहम्मद अर्सलान को मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेले गए इस मैच में अरुणाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 147 रन बनाए थे। जवाब में मोहम्मद अर्सलान (233) शिवम भांबरी (105) और मनन बोहरा (124) रनों की बदौलत चंडीगढ़ ने 2 विकेट के नुकसान पर 503 रनों पर पारी घोषित की। टीम ने 356 रनों की बढ़त लेकर दूसरे दिन लंच के बाद अरुणाचल प्रदेश की टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ टीम के गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अरुणाचल प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 45 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे। इसके बाद तीसरे दिन बुधवार को बल्लेबाजी करने आए अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाज राहुल दलाल (72) और अखिलेश साहनी (7) से टीम को उम्मीद थी।

दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर गुरिंदर सिंह ने राहुल दलाल को बरिंदर सिंह के हाथों कैच आउट कराकर झटका दे दिया। आउट होने से पहले राहुल दलाल ने 94 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। राहुल के आउट होने के बाद अखिलेश साहनी (8) भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और अगले ही ओवर में गेंदबरज श्रेष्ठ निर्मोही ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

इसके बाद केंगो (4) और नैइया (4) भी गेंदबाज गुरिंदर के शिकार बने। दूसरी पारी में गुरिंदर सिंह ने 50 रन देकर 6 विकेट झटके। अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 54.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। पहली पारी में छह विकेट झटकने वाले श्रेष्ठ निर्मोही ने दूसरी पारी में 38 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा बिपुल शर्मा ने 15 रन देकर 1 एक विकेट अपने खाते में डाला।

..35 और जोड़ देते तो अर्सलान बना देते डेब्यू मैच में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

चंडीगढ़ टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान अपनी टीम में खान साहब के नाम से जाने जाते हैं। दोहरा शतक बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अर्सलान ने अपनी पारी में 236 गेंदों पर 33 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 233 रन बनाए थे। अगर अर्सलान खान अपनी पारी में 35 रन और जोड़ देते तो यह अपने डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देते। लेकिन लेकिन मौसम को ध्यान में रखते हुए कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी।

टीम के प्रदर्शन से प्रमुख कोच वीरआरवी सिंह गदगद
रणजी ट्रॉफी में पहली जीत पर चंडीगढ़ के प्रमुख कोच वीरआरवी सिंह काफी खुश हैं। हालांकि उन्हाेंने कहा कि भले ही अरुणाचल की टीम अनुभवी नहीं थी, इसके बावजूद जीत तो जीत ही होती है। चंडीगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन से इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई। कोच ने कहा कि गेंदबाज श्रेष्ठ निमोही बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं अर्सलान खान का भी जवाब नहीं हैं।उन्हाेंने कहा कि अगले सप्ताह बेहतरीन टीमाें से चंडीगढ़ के मुकाबले होने वाले हैं। उम्मीद है कि टीम ऐसा ही प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed