फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physical verification of properties worth 150 crores recovered from property dealer Ramlal Chaudhary started

ठग रामलाल पर शिकंजा: 150 करोड़ की संपत्ति का भौतिक सत्यापन शुरू, ईडी करेगी जांच, रोजाना हो रहे नए खुलासे

Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
सार

रामलाल के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली के लोग भी उसके अपराध में शामिल हैं, जिनका ब्यौरा हासिल किया जा रहा है। मामले में एसआईटी जल्द खुलासा करेगी।

विज्ञापन
Physical verification of properties worth 150 crores recovered from property dealer Ramlal Chaudhary started
आरोपी रामलाल और प्रॉपर्टी के भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बिजनेसमैन से पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर रामलाल चौधरी से बरामद करीब 150 करोड़ की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। साथ ही पुलिस ने राममाल की संपत्तियों की जांच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


एसआईटी ने रविवार को मुल्लांपुर स्थित आईआरबी के पीछे स्थित प्लॉट, जीरकपुर के आइवरी विलास में 38 फ्लैट, खरड़ के सन्नी एनक्लेव, पिंजौर, सेक्टर-46, रामदरबार व अन्य स्थानों पर जाकर रामलाल की संपत्तियों की जांच की। पुलिस सभी संपत्तियों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं, परिवार समेत रामलाल के 35 बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसआईटी के अनुसार, रामलाल के बैंक लॉकर्स में भी करोड़ों रुपये का माल होने की जानकारी मिली है। पुलिस सोमवार को संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर लॉकर्स सील करने को कहेगी। सूत्रों के अनुसार, रामलाल के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली के लोग भी इस पूरे रैकेट में शामिल हैं, जिनका ब्यौरा हासिल किया जा रहा है। मामले में एसआईटी जल्द खुलासा करेगी। वहीं, पुलिस रामलाल से बरामद 520 बैंक चेक के बारे में बैंकों को पत्र लिखकर रिकॉर्ड मांगेगी ताकि पता लग सके कि ये चेक किसके हैं। इनमें करीब 50 भरे हुए चेक भी हैं। इन चेकों पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की रकम भरी है। इनकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दाखिल होगी बेटे-बेटी की अग्रिम जमानत याचिका
रामलाल के बेटे अमित चौधरी और बेटी अंजू को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी लगातार दबिश दे रही है। अमित और अंजू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए शुक्रवार को अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दी थी। बीच में छुट्टी होने के कारण याचिका लग नहीं सकी। अब याचिका सोमवार को अदालत में लगाई जाएगी।

ब्याज पर रुपये देकर बनाता था दबाव, हड़प लेता था कोठी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामलाल लोगों को ब्याज पर रुपये देता था। इसकी एवज में वह उनकी संपत्ति गिरवी रखवा लेता था। जब व्यक्ति ब्याज नहीं चुका पाता था तो रामलाल दबाव बनाता था। बाद में ब्लैकमेल कर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेता था।

रामलाल चौधरी के पास लगभग 150 करोड़ की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है। इस संपत्ति की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। तब तक पुलिस संपत्तियों का सत्यापन कर रही है। - कुलदीप चहल, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed