फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather update: Chandigarh colder than Shimla for four days

चार दिन से शिमला से ज्यादा चंडीगढ़ ठंडा, मौसम विभाग जारी कर चुका ये चेतावनी

Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather update: Chandigarh colder than Shimla for four days
शीत लहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

दिसंबर आते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। पिछले चार दिन से चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के मुकाबले कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। सोमवार की रात चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का 10.3 डिग्री सेल्सियस। शनिवार रात चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शिमला का 10.8 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। चार दिसंबर के आसपास बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, जो अब भी बरकरार है। इस समय पहाड़ी इलाकों से हवाएं आ रही हैं, जो तापमान में गिरावट का काम कर रही हैं। हालांकि, आसपास अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है लेकिन यह दावा जरूर किया गया है कि आने वाले समय में अच्छी संख्या में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जो ठंड को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से आ चुकी है चेतावनी

दो दिन पहले मौसम विभाग ने दिसंबर से फरवरी तक के अपने पूर्वानुमान में बताया था कि उत्तर भारत में जल्द ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है। पिछले कई साल के मुकाबले इस बार ज्यादा शीत लहर चलने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा आएंगे, जो अपने साथ बारिश व बर्फबारी लाएंगे। चंडीगढ़ में भी तापमान गिरना शुरू हो चुका है। इसी हफ्ते के आखिरी में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 25 से 24 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed