फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chain snatched from a woman who went for morning walk, scratch marks on her neck

Panchkula News: मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से चेन झपटी, गले पर बने खरोंच के निशान

Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from a woman who went for morning walk, scratch marks on her neck
पंचकूला। अपनी बहन के साथ मॉर्निंग वॉक करने गई स्टाफ नर्स से बाइक सवार झपटमारों ने चेन झपट ली। इससे महिला के गले पर खरोंच के निशान भी आए हैं। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत में मोनिका पुत्री रमेशचंद निवासी मकान नंबर 1034 ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह 5 बजे बड़ी बहन नेहा के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए सेक्टर 15/16 की डिवाइडिंग रोड पर करीब 6 बजकर 10 मिनट पर पीछे से बाइक पर दो झपटमार आए और एक ने झटके से मोनिका के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। इससे उनके गले में खरोंच के निशान भी आए हैं। मोनिका और उनकी बहन नेहा ने शोर मचाया लेकिन तब तक झपटमार भाग गए थे और उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा था और हेलमेट पहन रखा था। मोनिका ने उनकी चेन दस ग्राम की थी जो कि उनके रिश्तेदारों ने गिफ्ट की थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर्स मोनिका के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। मोनिका ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्स हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-15 में महिला की चेन झपटी
वहीं, सेक्टर-15 निवासी महिला ममता शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह सेक्टर-15 की मार्केट से शाम 6 बजे सामान खरीदकर वापस आ रही थी। जैसे ही वह पार्क के पास मकान नंबर-1757 के पास पहुंची तो तभी बाइक पर आए दो झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक पर भाग गए। उनकी चेन 16 ग्राम की थी। उनकी बाइक पर कोई नंबर नहीं था और उन्होंने मुंह ढका हुआ था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गश्त खराब और सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं होने से हो रही वारदात
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया की सेक्टर -15 सहित शहर में पुलिस गश्त नहीं है। सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। स्नैचर सेक्टर -15 में खुलेआम स्नैचिंग कर रहे है। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने में पूरी तरह से फेल है। इस तरह के हालात में लोगों में भय का माहौल बना है। पुलिस की ओर से सुबह और शाम के समय कहीं पर गश्त नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि शहर के सेक्टर -15 सहित सभी जगह पुलिस की गश्त हो, जिससे कि लोगों के साथ अपराध पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed