{"_id":"6169db1112a902121f524f97","slug":"centre-assuarance-there-will-be-no-shortage-of-coal-in-haryana-panchkula-news-pkl4301264143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट : केंद्र का आश्वासन नहीं रहेगी हरियाणा में कोयले की किल्लत, जगमग होगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट : केंद्र का आश्वासन नहीं रहेगी हरियाणा में कोयले की किल्लत, जगमग होगी दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। देशभर में कोयला की कमी से पैदा हुए बिजली संकट के बीच हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में कोयला स्टॉक से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हरियाणा को कोयले की कोई कमी नहीं रहेगी। आगामी एक सप्ताह में प्रदेश को जरूरत के मुताबिक पर्याप्त कोयला मिल सकेगा। वहीं, चौटाला ने दावा किया है कि प्रदेश में दिवाली पर बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके लिए पहले ही बंदोबस्त किए गए हैं। दिवाली पूरी तरह से जगमग रहेगी।
कोयले की कमी के चलते अडानी कंपनी ने 1424 मेगावाट रोजाना हरियाणा को बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। यह सप्लाई कब तक शुरू होगी, इसकी भी अभी कोई तिथि तय नहीं है। क्योंकि अडानी के प्लांटों में विदेशी कोयला प्रयोग किया जाता है और आस्ट्रेलिया में कोयले के दाम महंगे होने के कारण भी बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में इस समय 6 हजार मेगावाट की मांग रोजाना चल रही है और इतनी ही बिजली उपभोक्ताओं को सप्लाई भी जा रही है। लेकिन संभावित हालातों को देखते हुए प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि आगामी कुछ ही दिन में प्रदेश को रोजाना 4 रैक की बजाए 8 रैक मिलने शुरू हो जाएंगे।
जगमग दिवाली के दावे
बिजली मंत्री ने दावा किया कि बिजली विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही पावर जनरेशन के लिए सभी प्लाटों को चालू हालत में रखने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रदेश में ही बिजली उत्पादन शुरू किया जा सके। प्रदेश के पास कुल बिजली क्षमता 12 हजार मेगावाट से अधिक है। क्योंकि जून और जुलाई माह में यह मांग 12 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी, क्योंकि अभी मौसम में ठंडक बढ़ रही है, इसलिए मांग आधी है। दिवाली पर यह मांग 8 से 10 हजार मेगावाट तक जा सकती है। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आश्वस्त किया है कि कोयले की कोई कमी नहीं है। इस समय जरूरत के मुताबिक प्रदेश को कोयला मिल रहा है। हरियाणा को आगामी एक सप्ताह में कोयला और अधिक मात्रा में मिल सकेगा। प्रदेश में दिवाली पूरी तरह से जगमग रहेगी, बिजली की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। - रणजीत सिंह चौटाला, बिजली मंत्री, हरियाणा।