फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government is adopting wrong tactics to suppress Kejriwal's voice: Mann

Panchkula News: केजरीवाल की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार अपना रही गलत हथकंडेः मान

Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Central government is adopting wrong tactics to suppress Kejriwal's voice: Mann
नवांशहर/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में रविवार को एक दिन का सामूहिक उपवास रखा गया। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि यह सामूहिक व्रत तानाशाहों को एक संदेश है। शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के गांव खटकड़ कलां में हम लोग तानाशाही के खिलाफ इकट्ठे हुए हैं। आज पढ़े-लिखे और देश को प्यार करने वाले लोगों को लोकतंत्र खत्म होने का डर सता रहा है। मान ने कहा कि हमारी पार्टी 10 साल में नेशनल पार्टी बन गई और इसी बात का डर उनको सताता रहता है। डर के कारण इन्होंने अब तरीका निकाला कि जो भी नेशनल लेवल के लीडर हैं, उन पर छापे मरवाओ और उन्हें जेल के अंदर करके उनकी आवाज बंद कर दो। अरविंद केजरीवाल की आवाज पूरे देश में फैलती है। वे जब बोलते हैं सच बोलते हैं। इसी का डर भाजपा को सता रहा था, जिसके चलते उन्होंने केजरीवाल को जेल में डाल दिया। इसके अलावा सभी जिलों में भी आप की तरफ से एक दिन का उपवास रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed