फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre gave instructions to be more vigilant in NCR

एनसीआर में फिर बढ़े कोरोना मरीज, केंद्र सरकार ने तीन माह सतर्कता बरतने को कहा

Sat, 14 Nov 2020 02:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Nov 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Centre gave instructions to be more vigilant in NCR
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने हरियाणा को एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) इलाकों में कोरोना महामारी के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने त्योहारों के सीजन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सर्दी के मौसम में कोरोना मामलों में वृद्धि होने की आशंका जताए जाने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आगामी तीन माह और सतर्कता बरतने एवं योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेश में लोगों को जागरूक करने, टेस्टिंग में वृद्धि करने और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालान ड्राइव में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय आईईसी अभियान लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से हरियाणा में स्कूल और कॉलेज खोले जाने हैं। इसके लिए भी हम योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि सार्वजनिक वाहनों में बच्चों के एक साथ जाने के कारण कोविड संबंधी मामले न बढ़ें। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में कोरोना के कारण मृत्युदर 0.9 तथा गुरुग्राम में मृत्युदर 0.6 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सात दिन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना के केसों में तेजी से वृद्धि हुई है। हालांकि हरियाणा सरकार इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्य कर रही है। हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश के कोविड अस्पतालों में पर्याप्त आईसीयू बेड और वेंटिलेटर हैं और इनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed