फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Celebrations: Cultural program organized on Divyang Balak Ulas Diwas

समारोह : दिव्यांग बालक उल्लास दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Sun, 26 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrations: Cultural program organized on Divyang Balak Ulas Diwas
पंचकूला। सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन रजिस्टर पंचकूला शाखा की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में दिव्यांग बालक उल्लास दिवस एवं महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता मुख्यातिथि रहे। सुशील गुप्ता ने कहा कि संगठन की तरफ से बहुत सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिव्यांग बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दिव्यांग हमारा समाज का हिस्सा है, इनका पूरा मान-सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

समाज को ऐसे में दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन रजि. हरियाणा के महासचिव राकेश सिंगला ने बताया कि दिव्यांग बच्चों का प्रोत्साहन करने के लिए यह आयोजन किया गया था। सज्जन कुमार बंसल, केसी मित्तल, बृजलाल गर्ग, तेजपाल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सत्य कुमार गुप्ता, सज्जन जिंदल, नरेश जैन, मदन लाल जिंदल, पवन गोयल का समाज उत्थान के लिए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धेय स्व. बालकृष्ण बंसल को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन रजि. हरियाणा के प्रधान सुरेश गर्ग ने बताया कि इस दौरान भजन गायिका सुषमा शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी गई। संत कबीर फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed