Haryana News: प्रदेश में पुलिस स्टेशन और चौकियों में छह माह में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम जिला में 576 बहुमंजिला घर बनाए गए हैं, जिनका जल्द ही उद्घाटन किया जायेगा। इनके निर्माण पर लगभग 106 करोड़ रुपये लागत आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सभी पुलिस स्टेशन और चौकियों में छह महीने में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। निविदा जारी हो चुकी है, वित्तीय बिड खुलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग के लिए जिलों में नियंत्रण कक्ष होंगे, यह डायल-112 से भी जुड़े रहेंगे। मुख्य सचिव ने मंगलवार को 8 हजार करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्हें उच्च अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि हरियाणा का पीपीपी मोड पर का पहला अत्याधुनिक बस टमिर्नल फरीदाबाद में तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन जल्दी किया जाएगा। टर्मिनल में बस अड्डे के अलावा कमर्शियल हब भी है। फरीदाबाद एनआईटी में 4 एकड़ भूमि पर बने इस अड्डे पर अधिकारियों, चालक व कंडक्टरों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन आदि की व्यवस्था है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौके पर जाकर बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। ठेकेदारों को परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए जाएं। पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम जिला में 576 बहुमंजिला घर बनाए गए हैं, जिनका जल्द ही उद्घाटन किया जायेगा। इनके निर्माण पर लगभग 106 करोड़ रुपये लागत आई है।
रोहतक में मेगा फूड पार्क जल्द होगा स्थापित
सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर रोहतक में बनाए जाने वाले मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट के तहत प्रशासनिक भवन, स्टैंडर्ड फैक्टरी डिजाइन शैड और ड्राई वेयरहाउस का कार्य पूरा हो चुका है। भवन का काम 30 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। मेगा फूड पार्क में 1500 मीट्रिक टन और 1000 मीट्रिक टन क्षमता के 2 साइलो बनाए जाने हैं, जिनका निर्माण कार्य 15 अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना पर लगभग 179 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ये काम भी तेजी से चल रहे
करनाल के कुटेल में स्थापित पंडित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस का सिविल कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका, अप्रैल-2023 तक उपकरणों व मैनपावर सहित सभी काम पूरा हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज भिवानी, 6 नर्सिंग कॉलेज और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के चरण-2 का कार्य प्रगति पर है।
सोहना में 500 एकड़ में बन रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चिरिंग कलस्टर, 1000 एकड़ में स्थापित किए जा रहे आईएमटी सोहना के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य जारी। 2 वर्षों में पूरा होने का अनुमान। गुरुग्राम में करीब एक हजार एकड़ पर विकसित की जाने वाली ग्लोबल सिटी की निविदा प्रक्रिया चल रही है। ग्लोबल सिटी में दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार मिलेंगे।