फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CCTV cameras of the hospital are not working, they are repairing them hurriedly.

Panchkula News: अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खराब, आनन-फानन कर रहे ठीक

Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras of the hospital are not working, they are repairing them hurriedly.
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भले ही सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हों लेकिन सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं हैं। इस कारण बड़े हादसे फिर हो सकते हैं। काजल के गिरकर घायल होने और उसके कोमा में जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सोमवार को कैमरे चेक किए गए। इसमें कई जगह कैमरे खराब पाए गए। इसमें सीएमओ ऑफिस के रास्ते में लगे दो कैमरे खराब मिले। इसके अलावा निक्कू वार्ड , गायनी वार्ड के बाहर लगे कैमरे भी खराब मिले। इन्हें भी तकनीक की टीम ने ठीक किया। सिविल अस्पताल के अंदर 98 कैमरे हैं। कैमरे को ठीक करने के लिए टीमें लगी रहीं। इसी को देखते हुए सभी जगह कैमरे जांचे गए। पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि सभी जगह के कैमरे ठीक कराए जा रहे हैं। अस्पताल के जो भी कैमरे के वायर या कैमरे के लेंस खराब हैं। उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा। हादसे के बाद जागा है स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में संदिग्ध स्थिति में काजल को चोट लगने और उसके घायल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान दे रहा है। अस्पताल के बाहर के क्षेत्र में कैमरे नहीं होने के कारण इस तरह का हादसा हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए इलाज करवाने आने वाले मरीज और तीमारदार को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। काजल के कोमा में जाने के बाद उसके वार्ड में भर्ती मरजीों को डर लग रहा है। हालांकि हादसे के बाद सभी जगह सिक्योरिटी तैनात रही। वहीं काजल के पति हरविंदर सिंह ने बताया कि अगर सिक्योरिटी पहले ऐसे तैनात होती तो इस तरह का हादसा नहीं होता है।
विज्ञापन

कोट -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करवाएं जा रहे हैं। जो भी कैमरा खराब होगा। उसे जल्द ही रिपेयर करवाकर ठीक करवाया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed