फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CCTV cameras installed in border areas for city security, DGP inspected

Panchkula News: शहर की सुरक्षा के लिए सीमांत क्षेत्रों में लगाए सीसीटीवी कैमरे, डीजीपी ने किया मुआयना

Thu, 18 Jan 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in border areas for city security, DGP inspected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग ने सर्विलांस सिस्टम के तहत जिले के सीमांत क्षेत्रों में हाई टेक्नोलॉजी युक्त सीसीटीवी कैमरे लगा लिए हैं। वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा पर चार जगह कैमरे लगाए गए हैं। धीरे-धीरे पूरे शहर के मुख्य चौराहों और प्रवेश पर इस तरह के कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें जल्द सेक्टर-14 पुलिस थानों के सीसीटीवी कैमरों और डायल 112 के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, ताकि इनकी मदद से अपराधियों को चिह्नित कर उसको गिरफ्तार किया जा सके। बुधवार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दौरा कर हाउसिंग बोर्ड चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी।


सीसीटीवी की खासियत
अगर आपराधिक वारदात को अंजाम देकर अपराधी वाहन का प्रयोग कर रहा है, और उसकी जानकारी पुलिस को है, तो कंट्रोल रूम से गाड़ी का नंबर कैमरों से जुड़े सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दिया जाएगा। अपलोड करते ही कैमरों के पास अपराधी की गाड़ी गुजरती है तो कंट्रोल रूम में उस लोकेशन पर ब्लिंक करने लगेगा और पुलिस को अपराधी की लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन

-इन कैमरों में स्पीड डिटेक्शन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन, रेट लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन की भी सुविधा होगी, जो अब तक शहर में लगे सीसीटीवी में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस को भी मदद मिलेगी और वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर सकेंगे

ये हैं कुछ अनसुलझे मामले-
- 18 जुलाई 2023 को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के समीप सुबह 6 बजे सैर पर गई महिला से बाइक सवार द्वारा पिस्तौल दिखाकर कान का झुमका लूट लिया था।

- जनवरी महीने में हुई तीन लूट, तीन स्नैचिंग और दो बड़ी चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
473 कैमरे एक साल से खराब

पंचकूला, कालका, पिंजौर, रायपुररानी में करीब 473 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें पंचकूला शहर में 394 कैमरे शामिल हैं। इन 473 कैमरों में से 393 बॉक्स, 57 पीटीजेड और 23 एनपीआर कैमरे लगे हैं। 423 कैमरे एक साल से खराब पड़े हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। नगर निगम ने कैमरों की मरम्मत के लिए करीब एक साल से कोई टेंडर नहीं निकाला है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो शहर के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों में से कई कैमरे चोरी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed