फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE National Shooting from today, 772 shooters will take aim

Panchkula News: सीबीएसई नेशनल शूटिंग आज से, 772 शूटर्स साधेंगे निशाना

Tue, 07 Nov 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE National Shooting from today, 772 shooters will take aim
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-2023 का आगाज 7 नवंबर को होगा। देशभर के 772 शूटर्स अपनी दावेदारी पेश करेंगे। मुकाबला सुबह 8 बजे से होगा। हॉलमार्क पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जिवतेश गर्ग ने बताया की नेशनल की शुरुआत आईआरएस अंकुर आल्या करेंगे, जबकि डीसी पंचकूला सुशील सारवान इस मौके पर चीफ गेस्ट होंगे। एडीसी वर्षा खंगवाल विशेष अतिथि होंगी। उन्होंने बताया कि मुकाबले रात 11.30 बजे तक जारी रहेंगे।
इससे पहले शूटर्स को प्री-इवेंट में शामिल होने का मौका दिया। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की रेंज पर उन्होंने अपने निशाने को परखा। गर्ग ने कहा की यह पहला मौका है जब नेशनल को इस तरह की टॉप स्टैंडर्ड रेंज पर कराया जा रहा है। पहली बार युवा स्विस टारगेट पर निशाना लगाएंगे, जिससे उनका स्कोर सीधा कंप्यूटर के जरिए सॉफ्टवेयर में दर्ज हो जाएगा। ये टारगेट अभी तक देश की चुनिंदा बड़ी रेंज में ही हैं। उन्होंने कहा कि हॉलमार्क ने हमेशा ही टेक्नोलॉजी को सुविधा के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन



घर बैठे शूटर्स ने दी एंट्री
स्कूल डायरेक्टर जिवतेश गर्ग ने भी कहा कि इस बार सभी शूटर्स ने नेशनल के लिए एंट्री अपने घर से या स्कूल से दी है। उन्होंने अपनी डिटेल को चुना और अब वे उसी के अनुसार इसमें खेलेंगे। पहले शूटर्स को पूरा दिन बारी का इंतजार करना पड़ता था और वेन्यू पर आकर ही वे डिटेल चुन पाते थे। अब ऐसा नहीं है और वे पहले इसे चुनकर ही यहां आए हैं। इसके अलावा स्कूल में भी शूटर्स के रहने का इंतजाम किया गया है, ताकि उन्हें नेशनल खेलने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed