फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI will be investigate murder of Yes Bank officer of Gurugram

चंडीगढ़: गुरुग्राम में यस बैंक के अधिकारी की हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच

Sun, 18 Oct 2020 10:25 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
CBI will be investigate murder of Yes Bank officer of Gurugram
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में यस बैंक अधिकारी धीरज अहलावत की हत्या मामले की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह आश्वासन शनिवार को अहलावत खाप के प्रतिनिधियों को दिया। खाप प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने चंडीगढ़ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने धीरज अहलावत हत्या मामले को लेकर उनसे अपने निवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


झज्जर जिले के डीघल गांव से आए अहलावत खाप के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया, जिस पर सीएम ने हामी भर दी। जल्दी इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश सरकार की तरफ से कर दी जाएगी। अभी इस केस की जांच पुलिस एसआईटी कर रही है। गुरुग्राम के पुलिस स्टेशन सेक्टर-50 में 6 अगस्त को मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। चाहे वह कोई भी कितना बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। मुख्यमंत्री के सीबीआई जांच के आश्वासन पर खाप के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed