{"_id":"6ac161eb27c00787510233fd","slug":"case-registered-against-teacher-and-her-brother-for-allegedly-slapping-a-student-during-a-dispute-over-a-mobile-phone-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142190-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोबाइल को लेकर विवाद में छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, शिक्षिका और भाई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोबाइल को लेकर विवाद में छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, शिक्षिका और भाई पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के जलौली गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 12वीं के छात्र से कथित मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने शिक्षिका बबली वर्मा और उसके भाई अरविंद वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच एसीपी रामकुमार कर रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 17 सितंबर को अंग्रेजी की कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर छात्र और शिक्षिका में विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने छात्र को थप्पड़ मारा और उसके पिता को स्कूल बुलाकर अभद्र व्यवहार व जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि 18 सितंबर रात करीब 11:38 बजे अरविंद ने फोन कर गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार दोनों को 22 और 30 सितंबर को व्हाट्सएप से जांच में शामिल होने के नोटिस भेजे गए थे। शामिल नहीं होने पर केस दर्ज किया गया।
शिक्षिका ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए कहने पर छात्र ने उनकी ओर चॉक फेंकी थी। उन्होंने पुराने विवाद के कारण झूठी शिकायत में फंसाने का आरोप लगाया। प्रिंसिपल पुष्पा ने शिक्षिका के व्यवहार की पहले भी शिकायतें मिलने की बात कही। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।