{"_id":"66ca74a5e5b01b85e20e595d","slug":"case-of-fraud-registered-against-workshop-manager-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115117-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वर्कशॉप मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वर्कशॉप मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। वाहन एजेंसी के वर्कशॉप मैनेजर द्वारा लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने एजेंसी के जीएम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एजेंसी के जीएम मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके एजेंसी के वर्कशॉप मैनेजर सुनील कुमार गाड़ी ठीक करवाने के लिए आए कस्टमर से कैश या फिर अपने बैंक खाते में पेमेंट लेने के बाद एजेंसी के बैंक खाता में जमा नहीं करवाता था। जीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्कशॉप मैनेजर ने अगस्त माह के पहले सप्ताह में 3.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की और उसे कबूल भी किया और रुपया वापस करने की बात कही, लेकिन रुपया वापस नहीं किया। उसके बाद उसकी पत्नी को बुलाकर मामले की पूरी जानकारी दी गई और उन्होंने रुपया वापस किए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद जब एजेंसी के बैंक खाता को चेक किया गया और कस्टमर से बात की गई तो उसमें करीब पौने पांच लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है। इसके अलावा करीब पौने दो लाख रुपये के पार्ट्स की हेराफेरी किए जाने का भी खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।