फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against Flipkart CEO for cheating with ex-judge

Panchkula: डैमेज हैंडबैंग की जगह उठा ले गए टेबल, पूर्व जज की शिकायत पर Flipkart CEO पर केस दर्ज

Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
सार

शिकायत के अनुसार, ई-कार्ट का प्रतिनिधि घर से डैमेज हैंडबैग की जगह टेबल उठाकर ले गया। मामले की जानकारी फ्लिपकार्ट को दी गई और टेबल वापस कर हैंडबैग ले जाने के लिए रिक्वेस्ट भी डाली, लेकिन फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने जज की एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
Case filed against Flipkart CEO for cheating with ex-judge
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

पंचकूला में एमडीसी निवासी हाईकोर्ट के पूर्व जज के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज की शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि 7 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर कुबेर इंडस्ट्रीज का हैंडबैग देखा, उसकी कीमत 409 रुपये थी। उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर कर हैंड बैग मंगवाया। फ्लिपकार्ट की तरफ से डिलीवर किया गया हैंडबैग डैमेज था। इसके तुरंत बाद उन्होंने वापस करने की रिक्वेस्ट डाली। फ्लिपकार्ट ने उसको स्वीकार कर लिया। उसी बीच उन्होंने एमेजॉन से एक टेबल ऑनलाइन मंगवाया था। उसकी कीमत चार हजार रुपये थी, वह भी डैमेज था।
विज्ञापन


17 अक्टूबर को डैमेज हैंडबैग लेने के लिए ई-कार्ट का प्रतिनिधि घर पहुंचा और वह हैंडबैग की जगह टेबल उठाकर ले गया। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी फ्लिपकार्ट को दी और टेबल वापस कर हैंडबैग ले जाने के लिए रिक्वेस्ट भी डाली, लेकिन फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मामले की शिकायत एमडीसी थाने में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed