{"_id":"6368125b4757b009be4fcd90","slug":"case-filed-against-flipkart-ceo-for-cheating-with-ex-judge-pkl-office-news-pkl467503462","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: डैमेज हैंडबैंग की जगह उठा ले गए टेबल, पूर्व जज की शिकायत पर Flipkart CEO पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: डैमेज हैंडबैंग की जगह उठा ले गए टेबल, पूर्व जज की शिकायत पर Flipkart CEO पर केस दर्ज
Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:30 AM IST
सार
शिकायत के अनुसार, ई-कार्ट का प्रतिनिधि घर से डैमेज हैंडबैग की जगह टेबल उठाकर ले गया। मामले की जानकारी फ्लिपकार्ट को दी गई और टेबल वापस कर हैंडबैग ले जाने के लिए रिक्वेस्ट भी डाली, लेकिन फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने जज की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
पंचकूला में एमडीसी निवासी हाईकोर्ट के पूर्व जज के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज की शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने फ्लिपकार्ट के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि 7 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर कुबेर इंडस्ट्रीज का हैंडबैग देखा, उसकी कीमत 409 रुपये थी। उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर कर हैंड बैग मंगवाया। फ्लिपकार्ट की तरफ से डिलीवर किया गया हैंडबैग डैमेज था। इसके तुरंत बाद उन्होंने वापस करने की रिक्वेस्ट डाली। फ्लिपकार्ट ने उसको स्वीकार कर लिया। उसी बीच उन्होंने एमेजॉन से एक टेबल ऑनलाइन मंगवाया था। उसकी कीमत चार हजार रुपये थी, वह भी डैमेज था।
विज्ञापन
17 अक्टूबर को डैमेज हैंडबैग लेने के लिए ई-कार्ट का प्रतिनिधि घर पहुंचा और वह हैंडबैग की जगह टेबल उठाकर ले गया। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी फ्लिपकार्ट को दी और टेबल वापस कर हैंडबैग ले जाने के लिए रिक्वेस्ट भी डाली, लेकिन फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मामले की शिकायत एमडीसी थाने में दी गई।
विज्ञापन