{"_id":"644ec6a9ad952e806801946b","slug":"car-ran-over-eight-year-old-child-died-in-hospital-four-hours-later-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-129477-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आठ वर्षीय बच्चे पर चढ़ाई कार, चार घंटे बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आठ वर्षीय बच्चे पर चढ़ाई कार, चार घंटे बाद अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया, आरोपी कार चालक हुआ फरार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-25 में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रेजा कार चालक ने एक आठ साल के बच्चे पर वाहन चढ़ा दी। घायल बच्चे की करीब चार घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने चालक को घेरकर उसे मारने की कोशिश की। गुस्से में परिजनों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों को किसी तरह शांत करवाया। उसी दौरान चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-25 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार मृतक पवन (8) के परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के रहने वाले हैं। सेक्टर 25 में दुकान का काम चल रहा है। वहां पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वहीं झुग्गी डालकर रहते हैं। रविवार शाम को 4:30 बजे पवन पार्किंग में अन्य बच्चों के साथ बैठा था। उसी दौरान ब्रेजा गाड़ी चालक ने बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को घेर लिया। इसके बाद चालक परिजनों के साथ उपचार के लिए पवन को सेक्टर 26 से एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक बच्चे को लेकर सेक्टर-6 अस्पताल में शाम करीब 6 बजे पहुचा। डॉक्टर ने बच्चे का उपचार किया। रात करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के बाहर कार चालक को घेर लिया। मृतक के परिजनों ने गुस्से में आकर गाड़ी का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। सूचना पाते ही सेक्टर 6 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
घटना की जानकारी सेक्टर 25 पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पाने के कुछ देर बाद जांच अधिकारी सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की उसके बाद पुलिसकर्मी कार को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 की नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।