फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh demands Centre to resolve farmers crisis soon

भाजपा विधायक पर हमला : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कानून हाथ में लेने वालों को दी चेतावनी

Sun, 28 Mar 2021 09:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Mar 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh demands Centre to resolve farmers crisis soon
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : एएनआई

मलोट में शनिवार को भाजपा विधायक अरुण नारंग पर संघर्षरत किसानों द्वारा हमला किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चेतावनी दी कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही कैप्टन ने किसानों से भी अपील की है कि वे ऐसे हिंसा वाले कार्यों में शामिल न हों। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि कानून व्यवस्था की स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए किसानों के मसले का जल्द हल करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता को उन अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जो विधायक को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गए थे। इस घटनाक्रम के दौरान पीपीएस गुरमेल सिंह (एसपी मुख्यालय, फरीदकोट) भी विधायक को भीड़ से बचाने की कोशिश करते हुए घायल हुए हैं। उनके सिर पर लाठी से प्रहार हुआ, जिससे उनकी पगड़ी उतर गई। उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और बीते चार माह से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों के बीच जारी तनाव के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन किसी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले को रोकने का प्रयास करते हुए घटनास्थल से पुलिस ने अन्य भाजपा नेताओं को सुरक्षित निकाला है। तनाव को हल करने के लिए प्रधानमंत्री के तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसी भी तरह की देरी से आंदोलनकारी किसानों के बीच अशांति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसान चार माह से सड़कों पर हैं, वहीं केंद्र सरकार मसला सुलझाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा रही है। इससे किसानों में गुस्सा बढ़ रहा है।

हमलावरों पर आपराधिक केस दर्ज : डीजीपी

डीजीपी ने बताया कि विधायक और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाजपा नेता का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है और उसके आधार पर इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


इस्तीफा मांगने के बजाय केंद्र पर दबाव बनाएं भाजपा नेता : कैप्टन
भाजपा विधायक पर हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पंजाब भाजपा नेताओं द्वारा की गई मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन ने कहा कि इस घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने के बजाय, भाजपा नेताओं को विवादास्पद कानून वापस लेने के लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच पैदा हुए गुस्से के बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाना चाहिए, जिसने किसानों के मुद्दे से देश को भटकाने की कोशिश की है।


ब्रह्म मोहिंदरा ने नारंग पर हमले की निंदा की
पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि से सार्वजनिक स्थल मारपीट शर्मनाक और अति निंदनीय है। इस घटना में शामिल लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा, क्योंकि पंजाब सरकार किसी को भी हिंसा की अनुमति नहीं देगी।


विधानसभा अध्यक्ष ने भी की कड़ी भर्त्सना
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले की कड़ी भर्त्सना की है। शनिवार को जारी बयान में स्पीकर ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि अत्यधिक निंदनीय है कि लोगों का प्रतिनिधि निर्दयता से सार्वजनिक स्थल पर पीटा गया है। हम किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं का उद्देश्य किसानों के आंदोलन को बदनाम करना और उसे कमजोर करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed