फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amrinder singh appeals to Chief Ministers of all states, coronavirus, lockdown

कोरोनाः सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पंजाब सीएम की अपील, तीन सूत्री सुझावों की केंद्र से करें पैरवी

Fri, 24 Apr 2020 10:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 24 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Captain amrinder singh appeals to Chief Ministers of all states, coronavirus, lockdown
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कोविड-19 संकट से राज्यों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री को तीन सूत्री रणनीति संबंधी सुझाव देने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की कि वे भी केंद्र सरकार के पास इस प्रस्ताव की पैरवी करें। कैप्टन ने पत्र भेजकर कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके (कैप्टन) द्वारा संकट में से निकलने के लिए दिए गए सुझावों पर विचार करने का आग्रह करें।
विज्ञापन


कहा कि यह मसला सभी राज्यों से जुड़ा है, क्योंकि कोविड -19 महामारी के कारण राजस्व घटने और कल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की जरूरतें बढने के कारण सभी राज्य एक जैसे संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के समक्ष तीन महीने की विशेष कोविड राजस्व अनुदान देने और राज्यों द्वारा इस अनुदान को अपनी, स्थानीय जरूरतों के मुताबिक ख़र्च करने की ढील देने संबंधी विनती किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा साल के लिए केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा अपनी सिफारिशों की भी समीक्षा करने की मांग करें। कैप्टन ने यह भी कहा कि वित्त आयोग की मुकम्मल रिपोर्ट को एक साल के लिए मुलतवी करने की मांग उठाई जाए, ताकि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी लाया जा सके और राहत एवं पुनर्वास के लिए राज्यों की जरूरतों का पूरा अनुमान लगाया जा सके और आयोग उसी के मुताबिक आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुझाव दिया कि वित्त आयोग को अपनी पांच वर्षीय रिपोर्ट, कोविड का प्रभाव देखने के बाद 2020 की बजाय एक अप्रैल, 2021 से शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed