फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Canter hit a bike rider, driver died

Panchkula News: कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक की माैत

Mon, 17 Feb 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Canter hit a bike rider, driver died
पिंजौर। नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन कॉलोनी के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज पर कैंटर और बाइक आपस में टकरा गए। इस हादसे में बाइक चालक आशीष निवासी गांव केदारपुर पिंजौर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर चालक खड़ग सिंह निवासी गांव अभयपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रविदत्त ने बताया कि वह अपने दोस्त मनोज निवासी गांव नंदपुर, आशीष निवासी गांव केदारपुर के साथ अलग-अलग दो बाइकों पर सवार होकर बस अड्डा पिंजौर से वापस अपने अपने गांव आ रहे थे। आशीष अपनी बाइक पर आगे चल रहा था और वह पीछे-पीछे चल रहे थे। जब आशीष रेलवे ओवरब्रिज पिंजौर पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक आशीष की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशीष की बाइक पीछे आ रही मनोज कुमार की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे वे सड़क पर गिर गए और आशीष और मनोज बेहोश हो गए। घायलों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की गंभीर हालात देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed