फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Can take hot and cold air from water cooler

बेहद खास है ये कूलर, गर्मी-ठंडी दोनों में आएगा काम, नहीं भरना पड़ेगा पानी

Sun, 09 Feb 2020 02:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Can take hot and cold air from water cooler

सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चल रहे चार दिवसीय इंटीरियर एक्सटीरियर एक्सपो शो के दूसरे दिन शनिवार को ट्राइसिटी के काफी लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। ट्राइसिटी के लोगों के लिए हर साल इस तरह के मेले आयोजित किए जाते हैं। शो में फर्नीचर, फ्लोर क्लीनर, मैट और फिटनेस मशीन आदि के कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। इनमें सौर ऊर्जा, वाटर कन्जर्वेशन, रेन हार्वेस्टिंग से जुड़े कई उत्पाद भी शामिल हैं। किचन से लेकर बाथरूम तक प्रयोग होने वाला सामान यहां से खरीद सकते हैं। इस शो का उद्घाटन प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को किया था।

विज्ञापन


एक्सपो में एक स्टाल ऐसा है जिसमें दो साइज के कूलर हैं। राहुल ने बताया कि यह कूलर बिना पानी के हवा देता है। इसे टेबल पर रखा जा सकता है और दीवार पर भी लगाया जा सकता है। इसका प्रयोग ठंड में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह ब्लोअर का काम भी करता है। यह गर्मियों में ठंडी और ठंड में गर्म हवा देता है। मार्केट में छोटे कूलर की कीमत तीन हजार रुपये है, लेकिन यहां से आप इसे दो हजार आठ सौ रुपये में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


16 तरह के राजस्थानी पापड़ का लें मजा
एक्सपो में एक स्टाल राजस्थानी फूड का लगाया गया है। विक्रयकर्ता इंद्र ने बताया कि वह राजस्थान से आए हैं। उनके पास 16 तरह के पापड़ उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कम मिर्ची वाले पापड़ अलग से हैं। इसमें अदरक, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च, चना दाल, कॉर्न, अजवायन और रागी कई तरह के पापड़ शामिल हैं। इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं है। यह सौ प्रतिशत स्वास्थ्य के लिए हाइजनिक और हेलदी फूड है। इन्हें आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ एंड एफ फैबरिक से बना फर्नीचर
एक्सपो में फर्नीचर के भी कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। इस दौरान एक फर्नीचर स्टाल पर तैनात जितेंद्र ने बताया कि अक्सर सभी फर्नीचर में सफेदा या डेक की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन हमारे पास फर्नीचर में रेड लकड़ी का प्रयोग किया गया है। यह लकड़ी काफी मजबूत होती है। इसमें एफ एंड एफ फैबरिक का प्रयोग किया गया है। इसकी किस्म अच्छी होती है। उन्होंने कहा कि पहली बार चंडीगढ़ में स्टाल लगाने का मौका मिला है। लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।


पौधों के लगे हैं कई स्टाल
शो में ग्रीनरी को महत्व देते हुए कई स्टाल पौधों के लगाए गए हैं। इसमें फाइकस, बैंजनी कई तरह के पौधे हैं। यह दोनों पौधे 22 साल पुराने हैं। स्टाल लगाने वाले ईशान ने बताया कि मोहाली में उनकी नर्सरी है। उनके पास हर प्रकार का पौधा उपलब्ध है। वहां पौधों की देखभाल के लिए लोगों को जानकारी दी जाती है। चंडीगढ़ के कई घरों में लोग गार्डनिंग करते हैं। उनके घर जाकर भी कई बार उनको जानकारी दी जाती है। पौधों से ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed