फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Campaign: Mayor launches cleanliness campaign under 'Mera Ward-Meri Pehchan'

अभियान : 'मेरा वार्ड-मेरी पहचान' के तहत मेयर ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Mayor launches cleanliness campaign under 'Mera Ward-Meri Pehchan'
पंचकूला। मेरा वार्ड, मेरी पहचान कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर कुलभूषण गोयल ने शनिवार को वार्ड नंबर-2 सेक्टर-6 की मार्केट से किया। मेयर कुलभूषण गोयल ने वार्ड पार्षद सुरेश कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री परमजीत कौर के साथ मार्केट में झाड़ूू लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अभियान में सहयोग दिया। मेयर ने बताया कि हरियाणा नवयुवक कला संगम के साथ मिलकर रोजाना सफाई मित्रों द्वारा एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल पार्कों, अस्पतालों, प्राइवेट संस्थानों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। साथ ही मेयर ने निर्देश दिए हैं कि कोठियों में रहने वाले लोगों में भी प्रतियोगिताएं कराई जाएं, क्योंकि कई कोठी मालिकों द्वारा घरों में कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है। इससे कूड़ा निकलता है। 14 मरले, एक कनाल की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मेयर कुलभूषण गोयल इन लोगों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और कॉर्न से बने थैलों का प्रयोग करें, जो कि मिट्टी में मिलकर मिट्टी हो जाते हैं। या कपड़े के थैलों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

पंचकूला के सभी 20 वार्डों में यह अभियान चलाकर लोगों को घर से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के बारे में और उसके विकल्प के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के लिए नगर निगम द्वारा अपने स्तर पर अब काम शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। डोर टू डोर से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लिया जाएगा, जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में काफी अच्छे नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. प्रवीण चौधरी, सुरिंदर मनचंदा जिला सचिव, ममता सिंघल, हरिओम, संजीव शर्मा, एनके पाल, एमआर नारंग रूबी बंसल, अमित शर्मा, अनिल दुग्गल, आरपी सिंगला, तारा देवी, एससी अग्रवाल, अंग्रेजी सिंह, पुनीत गिरी, अरविंद सेठ एडवोकेट, विनोद वैद, अशोक सिंगल, विक्रम शर्मा, संजीव गोयल, डॉ. परवीन स्टाफ, सीएसआई अविनाश सिंगला, रोहित, एसआई और योगेश सुपरवाइजरी और सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed