{"_id":"6a402aa66282e6336608b23a","slug":"campaign-launched-to-restore-greenery-in-jhuriwala-700-saplings-planted-in-the-first-phase-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24113-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: झूरीवाला में हरियाली लौटाने की मुहिम शुरू, पहले चरण में 700 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: झूरीवाला में हरियाली लौटाने की मुहिम शुरू, पहले चरण में 700 पौधे लगाए
विज्ञापन
महापौर और पार्षद ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के साथ नशामुक्ति का भी संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। झूरीवाला की खोई हुई हरियाली को वापस लाने के उद्देश्य से सेक्टर-25 रेजिडेंट्स एवं यक्षाज़-द नेचर्स शील्ड के संयुक्त तत्वावधान में झूरीवाला वन क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान के पहले चरण का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान करीब 600 से 700 पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने का कार्य भी शुरू किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर श्याम लाल बंसल और वार्ड-17 के पार्षद अशोक कुमार ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में नगर निगम, सिटीजन कमेटी हाउस ओनर्स सेक्टर-25, अग्रवाल वैश्य समाज सभा, मेशान फाउंडेशन, प्रज्ञान फाउंडेशन, आई हेट पॉलिथीन, अल्ट्रूइस्ट इंडिया, इंड स्विफ्ट ग्रुप, वीनस तथा अन्य सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
अभियान के तहत बरगद, पीपल, नीम, आम, आंवला, इमली, अमरूद, कचनार, कपूर और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें विकसित होने तक सुरक्षित रखना भी है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रज्ञान फाउंडेशन की ओर से विश्व मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कोट
झूरीवाला की हरियाली लौटाना हम सबकी जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना और बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए हर पौधे के साथ ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं।
- नितेश मित्तल, संयोजक, वृक्षारोपण अभियान