फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Buses will run from Panchkula bus stand on the route of 10 districts

पंचकूला बस स्टैंड से 10 जिलों के रूट पर चलेंगी बसें

Fri, 15 May 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Buses will run from Panchkula bus stand on the route of 10 districts
पंचकूला। सेक्टर -5 पंचकूला बस स्टैंड से लॉकडाउन के चलते भी शुक्रवार से यात्रियों को 10 जिलों के रूटों पर सफर करने का मौका मिलेगा। सफर के दौरान लोगों को ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करनी होगी। ऑनलाइन टिकट कंफर्म होने के बाद ही उन्हें बस में चढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर रूट पर चलने वाली बसों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए केवल 30 लोगों को चढ़ने दिया जाएगा। पंचकूला से यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बस में बैठाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग करने के लिए उन्हें मशीनें मुहैया कराई जाएंगी। पंचकूला बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि बसों का संचालन 15 मई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बसें तैयार हैं। इसमें पंचकूला बस स्टैंड से अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल नारनौल, पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा डिपो से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को मास्क लगाना होगा अनिवार्य
पंचकूला बस स्टैंड से बस में सफर करने वाले यात्री, चालक और परिचालक सभी मास्क लगाकर ही रखेंगे। बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि यह सभी बसें अपने ही प्रदेश में चलेंगी, प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी। सभी बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही रोड पर चलाया जाएगा। सभी चलने वाली बसों को सैनिटाइज किया गया है। यात्रियों और ड्राइवर और कंडक्टर की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ सभी यात्रियों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बस में बिठाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। बस की बुकिंग एक दिन पहले ऑनलाइन की जाएगी। इसकी बुकिंग http://hartrans.gov.in पर कर सकते हैं।

ये होगा बस का रूट और किराया
1. पंचकूला बस स्टैंड से पहली बस पंचकूला से करनाल के लिए रवाना होगी। यह बस सुबह 10:00 बजे बस स्टैंड से चलेगी। रोजाना दोपहर 2:30 बजे करनाल से पंचकूला के लिए वापस आएगी।
नोट किराया रुपये में हैं
क्रम संख्या रूट किराया चलने का
1. पंचकूला से करनाल 130 सुबह 10.00बजे
2. करनाल से पंचकूला 130 दोपहर बाद 2.30 बजे
3.पंचकूला से रोहतक 240 सुबह 8.30 बजे
4. रोहतक से पंचकूला 240 सुबह 8.30 बजे (अगले दिन)
5. पंचकूला से रेवाड़ी 330 सुबह 9.30 बजे
6. रेवाड़ी से पंचकूला 330 सुबह 9.30 बजे (अगले दिन)
7. पंचकूला से हिसार 240 सुबह 9.00 बजे
8. हिसार से पंचकूला 240 सुबह 9.00 बजे (अगले दिन)
9. पंचकूला से सिरसा 290 सुबह 8.00 बजे
10. सिरसा से पंचकूला 290 सुबह 8.00 बजे (अगले दिन)
11. पंचकूला से भिवानी 260 सुबह 9.00बजे
12. भिवानी से पंचकूला 260 सुबह 9.00 बजे (अगले दिन)
13. पंचकूला से अंबाला 60 सुबह 8.00 और दोपहर 12 बजे (रोजाना)
14 अंबाला कैंट से पंचकूला 60 सुबह 11.00 और दोपहर 3.00 बजे ( रोजाना)
15. पंचकूला से नारनौल 350 सुबह 8.30 बजे
16. नारनौल से पंचकूला 350 सुबह 8.30 बजे (अगले दिन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed