फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bull Collides with Shatabdi Express; Train Operations Halted for 50 Minutes

Panchkula News: शताब्दी एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 50 मिनट तक रुका रेल संचालन

Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bull Collides with Shatabdi Express; Train Operations Halted for 50 Minutes
कालका में ट्रेक पर खड़ी शताब्दी। संवाद
कालका के पास ट्रैक पर फंसा रहा पशु, मशक्कत के बाद लाइन क्लियर कर रवाना हुई ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। दिल्ली से कालका आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12005 की चपेट में वीरवार रात बस स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पर एक सांड़ आ गया। हादसे के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक मौके पर खड़ी रही, जिससे रेल संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रैक पर फंसे सांड़ को हटाने और रेल लाइन को दोबारा चालू करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ ट्रेन के नीचे बुरी तरह फंस गया था, जिस कारण ट्रैक क्लियर करने में काफी समय लगा। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रैक पूरी तरह साफ किया गया। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को कालका रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। घटना के दौरान यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक क्लियर होने के बाद रेल संचालन सामान्य कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed