फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Broken roads and flying dust become the identity of Industrial Area Phase-1

Panchkula News: औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की पहचान बन गई टूटी सड़कें-उड़ती धूल

Sun, 26 Nov 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Broken roads and flying dust become the identity of Industrial Area Phase-1
छह सौ फैक्टरियों में काम करते हैं करीब 20 हजार लोग, सबको आवागमन में होती है परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। टूटी सड़कें, उड़ती धूल और गंदे होते कपड़े यही औद्योगिक क्षेत्र की पहचान है। जर्जर सड़कों के कारण इस कदर लोग परेशान हैं कि यहां से गुजरने से बचते हैं। नगर निगम की उपेक्षा के कारण फेज-1 में काम करने वाले कामगारों का कहना है कि दिन में एक बार इस क्षेत्र से गुजर जाओ तो पहने कपड़े बदलना जरूरी हो जाता है। परेशान लोगों ने जगह-जगह टूटी सड़कों को मलबा, मिट्टी से पाटकर समतल करने का प्रयास किया है। फेज-1 में करीब छह सौ फैक्टरियां हैं, यहां करीब दस हजार लोग काम करते हैं। कई बार यहां की समस्या प्रशासन, नगर निगम और एचएसवीपी के सामने उठाया गया है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार फेज-1 के छह करोड़ के तीन टेंडर तीन साल से अटके पड़े हैं। अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में क्षेत्र के लोगों ने अपनी परेशानी बताई।

यहां टूटी हैं सड़कें
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में परशुराम चौक से शुरू होकर अभयपुर और अंडरपास तक आने वाली रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा प्लॉट नंबर-365 से लेकर 200 नंबर तक की पूरी रोड टूटी पड़ी है। प्लॉट नंबर 338 से लेकर पार्क रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लॉट नंबर-235 से लेकर प्लांट नंबर-365 के सामने की रोड टूटी है। रोड टूटने के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


काम करने आने में होती है दिक्कत
हम रोजाना काम करने के लिए आते हैं। टूटी सड़क की वजह से कई बार कपड़े बदलने पड़ते हैं। रोड नहीं बनने से लगातार समस्या बनी हुई है। हमारी मांग है कि जल्द ही रोड के टेंडर निकालकर इसे बनाया जाए। अगर इसे नहीं बनाया जाएगा तो दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - अमित कुमार, कामगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड बनने से लोगों को मिलेगी सहूलियत
अगर रोड का काम समय पर कर दिया जाए तो क्षेत्र में सफाई रहेगी। मैं रोजाना काम करने के लिए आता हूं। अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। इस पर संबंधित विभागों को काम करना चाहिए। - मुकेश कुमार, कामगार

टेंडर के फेर में सड़क का काम अधूरा
शहर की सड़क का काम टेंडर के फेर में तीन साल से फंसा हुआ है। टूटी सड़क में आए दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। तीन साल से सड़कों को बनाने का कोई काम नहीं हो पाया है। इस कारण लगातार लोगों को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में काम करने आने में दिक्क्त हो रही है - अरूण ग्रोवर, चेयरमैन, पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

टेंडर नहीं होने से रुका है विकास
टेंडर का काम निगम की तरफ से अलाट नहीं किया गया है। सभी सड़कों का टेंडर अगर हो गया होता तो काम भी पूरा हो जाता। इसका काम अधर में लटका है। आज तक आश्वासन के अलावा तय समय नहीं मिल पाया है। - राजेश निषाद, पार्षद, पंचकूला


औद्योगिक क्षेत्र के टेंडर के काम को जल्द अलाट किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि पूरी रोड दुरूस्त की जाए। इसके लिए एक माह के अंदर सभी टेंडर लगाए जाएंगे। इसका काम भी जल्द पूरा करने के लिए विभाग की तरफ से काम किया जाएगा। - सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed