फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   broken activa and car glass

महेशपुर में अज्ञात लोगों ने तोड़ी कारें और एक्टिवा

Fri, 11 Oct 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
broken activa and car glass
पंचकूला गांव महेशपुर में बीती रात अनजान व्यक्तियों द्वारा तोड़ा गया कार का शीशा। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। एक ऑल्टो कार में सवार करीब पांच लोगों ने बुधवार रात करीब पौने एक बजे चार कारों समेत एक एक्टिवा को तोड़ डाला। हमलावरों ने सभी कारों के शीशे तोड़ने सहित उनके बोनट को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा एक एक्टिवा को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश यहीं नहीं रुके। इसके बाद वे पास के ही एक कमरे में जबरन दाखिल हुए और कुछ दिन पहले ही वहां रहने आए प्रभु समेत दो लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर फोड़ दिए। इसके बाद सभी हमलावर ऑल्टो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायलों समेत आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-21 चौकी के पुलिसकर्मी बुधवार की देर रात से वीरवार की शाम तक मामले की जांच करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच करने समेत घायलों और आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस को इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हाथ लगी, जिसमें हमलावर कमरे में घुसकर दो लोगों पर हमला करते कैद हुए हैं। लोगों ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान सुनील नामक व्यक्ति के रूप में बताई है, लेकिन अन्यों की पहचान पता होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-21 चौकी के पुलिसकर्मी वीरवार रात तक न तो सुनील को काबू कर सके और न ही किसी अन्य आरोपी को अरेस्ट कर पाए। खुलेआम वाहनों की तोड़फोड़ कर दो लोगों पर हमला करने से इलाके में डर का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed