फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brakes of roadways bus failed on Thapli Road, life saved

Panchkula News: थापली रोड पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, जिंदगी बची

Wed, 10 Apr 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Brakes of roadways bus failed on Thapli Road, life saved

विज्ञापन
सुविधा के नाम पर सवारियों के जीवन से खिलवाड़, कंडम बसों काे चला रहा विभाग, बड़े हादसे का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी।

मोरनी। थापली रोड पर मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि एक बड़ा बस हादसा होने से बचाव हो गया। हरियाणा परिवहन विभाग की बस नंबर एचआर-68ए 8808 के अचानक ब्रेक फेल हो गए। हालांकि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के वक्त बस चला रहे चालक की सूझबूझ काम आई और उसने बस को रिटेनिंग वॉल से टकराकर रोक दिया। इससे बस खाई में गिरने से बच गई। बस पंचकूला से मोरनी की ओर आ रही थी।। इसी दौनान चढ़ाई पर चलते हुए ब्रेक फेल हो गए थे। हादसे के वक्त बस में सवारियां मौजूद थी।

लोगों का आरोप है कि इलाके की सड़कों पर दौड़ती हरियाणा रोड़वेज की बसों की कंडम हालत के चलते खराब होने का सिलसिला लगातार जारी हैं। तकनीकि रूप से कमजोर पड़ चुकी अधिकतर बसों के चलने से बड़े हादसे होने की संभावना बनी रहती है। आए दिन बसें जंगलों में खराब होती रहती हैं, जिससे सवारियों को परेशानी होती है। राज्य से अलग हटकर बस का ज्यादा किराया देना पड़ता है। मगर यहां पर उपलब्ध बस सेवा किस कदर खराब या लचर है इसका अंदाजा रोजाना जंगलों में खराब होती बसों की परेशानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन




बात सुरक्षा की करें तो बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खाली मिलते हैं। इसके अलावा फॉयर सेफ्टी उपकरण भी गायब होते हैं। इन रूटों पर चलने वाली अधिकतर बसों में स्टपनी की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं होती। अगर जंगलों में बस पैंचर हो जाए तो घंटों इंतजार के बाद दूसरी बस उपलब्ध हो पाती है। ऐसे में कवल मात्र इंतजार ही एकमात्र उपाय होता है। परिवहन निगम के अधिकारी जनता परेशानी को समक्ष समस्याओं का समाधान करवाऐं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed