फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body Building Championship: Competition for Open Mr. will be held in Panchkula on 27th December.

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप: पंचकूला में 27 दिसंबर को दिखेगा दमखम

Tue, 16 Dec 2025 05:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Body Building Championship: Competition for Open Mr. will be held in Panchkula on 27th December.
सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में ओपन मिस्टर सहित कई वर्गों में होंगे मुकाबले, ओवरऑल चैंपियन को मिलेगा स्मार्ट टीवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में 27 दिसंबर को आयोजित की जा रही बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में पहली बार ओपन मिस्टर पंचकूला और ओपन मिस्टर पिंजौर के खिताब के लिए मुकाबला होगा। इसके अलावा मैंस फिजीक और वुमंस फिजीक श्रेणियों के साथ-साथ विभिन्न वजन वर्गों में भी प्रतिभागी अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता हरियाणा बॉडी एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

सात भार वर्गों में होंगे मुकाबले, नकद इनाम भी
प्रतियोगिता में कुल सात वजन वर्ग रखे गए हैं, जिनमें 50-55 किलोग्राम से लेकर 80-85 किलोग्राम तक के वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। खास आकर्षण के तौर पर ओवरऑल चैंपियन को स्मार्ट टीवी पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नवशाद अंसारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 26 दिसंबर को होगा बॉडी वेट चेक
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बॉडी बिल्डर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी प्रतिभागियों को 26 दिसंबर को सेक्टर-4 स्थित बॉडी टेंपल जिम में अपना बॉडी वेट चेक करवाना अनिवार्य होगा ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों की मौजूदगी बढ़ाएगी आयोजन की गरिमा
इस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बीबीएफएपी के चेयरमैन प्रदीप जोली, प्रेसिडेंट सुशील राणा, वाइस प्रेसिडेंट गुरबख्श चौधरी, जनरल सेक्रेटरी नवशाद अंसारी और बलजीत सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed