फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Black flags shown to Transport Minister in Kalka and BJP leaders in Pinjore in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में कालका में परिवहन मंत्री और पिंजौर में भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे

Fri, 12 Mar 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Black flags shown to Transport Minister in Kalka and BJP leaders in Pinjore in protest against agricultural laws
पिंजौर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन पर काले झंडे दिखाकर रोष जताते किसान। - फोटो : PKL OFFICE
कालका/पिंजौर। कृषि कानूनों के विरोध मेें किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को काले झंडे दिखाए। इसके अलावा पिंजौर में भाजपा मंडल कार्यालय के उद्घाटन पर किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रकट किया। किसानों का कहना था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा। पिंजौर में पूर्व विधायक लतिका शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय शर्मा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इससे पहले कालका में बाढ़ गोदाम स्थित शिव मंदिर में पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की तरफ से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जलाभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे थे। बाढ़ गोदाम में भाजपा नेताओं के आने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य रास्ते में पड़ने वाले गांव खेड़ावली के मुख्य चौक पर एकत्रित हो गए। किसानों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से पहले ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। किसानों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की गाड़ी को देखकर नारेबाजी शुरू कर काले झंडे दिखाए। भाकियू ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेता विहीन हो चुकी कांग्रेस : रामबिलास शर्मा
कालका। पूर्व शिक्षामंत्री एवं भाजपा नेता रामबिलास शर्मा का कहना है कि कांग्रेस नेता विहीन हो चुकी है, उनके न विचार में दम है और न नेतृत्व में। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से महज औपचारिकता पूरी करने के लिए रस्म अदायगी की तरह विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। आज के समय में सभी विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी के सामने कहीं टिक नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे किसान हैं, हरियाणा कि राजनीति में पांच बार विधायक, तीन बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितना हल उन्होंने चलाया है उतना हरियाणा की राजनीति में किसी ने भी नहीं चलाया होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी हैं, कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर 12 बार किसानों से वार्ता कर चुके हैं और आज भी भारत सरकार किसानों से वार्ता के लिए तैयार है। किसान कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के चक्कर में न आए। इन पार्टियां का अपने-अपने प्रांतों में जनाधार खिसक गया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति ऐसी है कि हलचल शुरू हो जाती है। उनके अनुसार वे सवा छह फुट के हैं। आपातकाल में जब उनको बिहार की जेल भेजा गया, तब वहां पांच फुट की कोठरी में भी रहे तब भी कद ऐसा ही था। उनका कहना है कि वे पार्टी का अनुशासित सिपाही हैं। उनके यहां पार्टी निर्णय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed