फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP wrote a letter to the Speaker, questions raised on the action

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कार्रवाई पर उठाए सवाल

Thu, 01 Apr 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP wrote a letter to the Speaker, questions raised on the action
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह को पत्र लिखकर उनकी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पत्र में भाजपा विधायक अरुण नारंग की मॉब लिंचिंग मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न करने पर कैप्टन की कठपुतली बनने को लेकर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

सुभाष शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मॉब-लिंचिंग की घटना ने न केवल लोकतंत्र, बल्कि पंजाब और पंजाबियत को भी शर्मसार किया है, पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है। अफसोस यह है कि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शर्मा ने राणा केपी सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि स्पीकर के रूप में, यह न केवल आपकी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि विधायकों की गरिमा की रक्षा करना आपका संवैधानिक कर्तव्य है। दुर्भाग्य से आप इस जिम्मेदारी को निभाने में बुरी तरह से विफल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशनों को सौंपा ज्ञापन
भाजपा से जुड़े कानूनी प्रकोष्ठ ने बुधवार को राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हाल ही में अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण मॉब-लिंचिंग की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसी कड़ी में बार काउंसिल ऑफ पंजाब और हरियाणा को भी प्रदेश भाजपा लीगल सेल के कन्वीनर एनके वर्मा द्वारा अपना ज्ञापन सौंपा गया। बार काउंसिल के अध्यक्ष एम. यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वकील बिरादरी यह आश्वस्त करेगी कि इस तरह की घृणित घटनाओं की सख्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed