Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP protests against the attack on activists in West Bengal

पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 May 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against the attack on activists in West Bengal
पंचकूला। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमलों के विरोध में बुधवार को भाजपा पंचकूला ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान नेताओं ने घटना की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। इसी के साथ बंगाल की सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है। धरने में जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री वरेंद्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने सेक्टर-2 स्थित बेला विस्टा चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर सांकेतिक धरना दिया गया। केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा की बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा का मंजर उसी प्रकार का है, जैसा भारत विभाजन के समय हुआ था। उन्होंने कहा कि चुनाव के पश्चात भाजपा के 16 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और अनेक घायल हैं। भाजपा का कार्यकर्ता बंगाल में फिर से प्रजातंत्र की बहाली के लिए काम करेगा। कटारिया ने कहा पिछले साल भी भाजपा के 130 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed