{"_id":"67d5e21b06963c1d9001a70c","slug":"biogas-plant-built-at-a-cost-of-45-lakhs-started-in-village-pyarewala-30-houses-will-get-gas-in-the-first-phase-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120488-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गांव प्यारेवाला में 45 लाख की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, पहले चरण में 30 घरों को मिलेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गांव प्यारेवाला में 45 लाख की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, पहले चरण में 30 घरों को मिलेगी गैस
विज्ञापन
रायपुररानी। स्वच्छ भारत अभियान और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। शनिवार को गांव प्यारेवाला में 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित बायोगैस प्लांट का उद्घाटन कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया।
इस प्लांट के माध्यम से पहले चरण में 30 घरों तक गैस की आपूर्ति की जाएगी। यह परियोजना सरकार के पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर विधायक शक्ति रानी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इस बायोगैस प्लांट से न केवल गांव के लोगों को रसोई गैस मिलेगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा। यह प्रोजेक्ट अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन
यह बायोगैस प्लांट 45 क्यूबिक मीटर क्षमता का है। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए रोजाना 1000 किलो गोबर और 1000 लीटर पानी की जरूरत होगी। इस संयंत्र से उत्पादित बायोगैस को पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल गैस मिलेगी।
ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा
यह बायोगैस प्लांट ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा है। इससे गांव में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और जैविक कचरे का सही उपयोग किया जा सकेगा। सरकार इस तकनीक को अन्य गांवों में भी लागू करने की योजना बना रही है, जिससे ग्रामीण भारत को गैस के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस उद्घाटन समारोह में ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर राणा, गांव सरपंच रविंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, जिला परिषद सीईओ गगनदीप, बीडीपीओ परमानंदन शर्मा, डीडीपीओ विशाल पराशर, देवेंद्र शास्त्री हरिपुर समेत कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।